जनता दरबार में शिक्षा समस्याओं पर ज्ञापन सौंपा

पिथौरागढ़ | सोर समाचार

आज आयोजित जनता दरबार में ग्राम पंचायत रांथी की ओर से शिक्षा से जुड़े मुद्दों पर ज्ञापन सौंपा गया। इसमें राजकीय इंटर कॉलेज रांथी और राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तल्ला धामी गांव में शिक्षकों की कमी एवं अन्य शिक्षा संबंधी समस्याओं को प्रमुखता से उठाया गया।
मुख्य विकास अधिकारी और मुख्य शिक्षा अधिकारी ने समस्याओं के समाधान का आश्वासन देते हुए कहा कि इस पर शीघ्र ही कार्रवाई की जाएगी। ग्राम प्रधान हरीश धामी ने कहा कि यह प्रयास पूरे क्षेत्र के बच्चों के उज्ज्वल भविष्य से जुड़ा है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *