सोर समाचार , पिथौरागढ़ :-
ग्राम सभा सिमली जमराड़ी की महिला स्वयं सहायता समूह की सदस्यों ने सेवा भावना की मिसाल पेश करते हुए आज मंदिर समिति को 10 कंबल और 10 गद्दे भेंट किए।
गांव की महिलाओं की इस नई और सराहनीय पहल की ग्रामवासियों ने दिल खोलकर तारीफ की। इस योगदान से न केवल मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को सुविधा मिलेगी, बल्कि समाज में एक सकारात्मक संदेश भी जाएगा कि महिलाएं सामाजिक सरोकारों में कितनी जागरूक भूमिका निभा रही हैं।
इस अवसर पर पूर्व सैनिक संगठन के सुबेदार मेजर रमेश सिंह महर, देविंदर सिंह, रविंद्र सिंह, नीलांबर सिंह, गणेश सिंह, पूरन सिंह, हजार सिंह, हेमू सहित ग्राम प्रधान कविता महर और सामाजिक कार्यकर्ता ललित सिंह महर भी उपस्थित रहे। सभी ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे प्रेरणादायी बताया।

