पिथौरागढ़ | सोर समाचार
उत्तराखंड राज्य रजत जयंती समारोह के अंतर्गत उच्च शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय एकल गायन प्रतियोगिता में सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय अंतर्गत लक्ष्मण सिंह महर परिसर के छात्रों ने प्रथम स्थान प्राप्त कर विश्वविद्यालय का मान बढ़ाया है।
प्रतियोगिता में लक्ष्मण सिंह महर परिसर, पिथौरागढ़ के संगीत विभाग के छात्र प्रियांशु आर्या ने एकल गायन में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया, वहीं प्रियांशु राज ने संगत कर्ता के रूप में सहयोग दिया। उनके शानदार प्रदर्शन के लिए विश्वविद्यालय को ₹21,000 नगद पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।
विश्वविद्यालय प्रशासन तथा लक्ष्मण सिंह महर परिसर के निदेशक डॉ. हेम चन्द्र पांडेय ने विजेता छात्रों को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि विश्वविद्यालय की प्रतिभाओं और परिश्रम का परिणाम है। उन्होंने दोनों छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।

