उत्तराखंड के उधम सिंह नगर से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। सेना का जवान हिमांशु मिश्रा गूलरभोज डैम में नहाने के दौरान डूब गया। रविवार शाम अपने दो साथियों के साथ घूमने आया हिमांशु, हल्द्वानी की 5685 एएससी बटालियन में नाइक था। बिहार का मूल निवासी ये जवान बंगलुरु में पोस्टेड था और छुट्टी पर आया हुआ था। जब लौटने का वक्त आया, तो पिलर नंबर 8.6 के पास उसने गाड़ी रुकवाई और नहाने की जिद पकड़ ली। साथियों ने मना किया, लेकिन उसने दावा किया कि उसे तैरना आता है। फिर…वो पानी में उतरा, लेकिन वापस नहीं लौटा। साथियों ने खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। आखिरकार सोमवार को उसका शव मिला, और परिवार को सूचना दी गई। परिजनों पर दुख का पहाड़ टूट पड़ा है। सवाल ये है कि क्या मस्ती के चंद पल, ज़िंदगी से ज़्यादा जरूरी हैं? गूलरभोज में ये कोई पहला हादसा नहीं… फिर भी लोग सीख क्यों नहीं लेते?
