पिथौरागढ़ | सोर समाचार
पुलिस अधीक्षक श्रीमती रेखा यादव (IPS) के नेतृत्व में आज पुलिस लाइन सभागार में मासिक अपराध गोष्ठी और सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें जनपद के सभी थाना, चौकी व शाखा प्रभारियों ने भाग लिया।
एसपी यादव ने अपराध नियंत्रण, पंचायत चुनाव की तैयारी, ड्रग फ्री मिशन, सोशल मीडिया निगरानी, सीमांत क्षेत्र की गश्त, व आपदा प्रबंधन को लेकर कड़े निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी थाना प्रभारी सक्रिय अपराधियों पर सख्त कार्रवाई करें और आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में शांति व्यवस्था बनाए रखें।
गोष्ठी में लम्बित विवेचनाओं की समीक्षा की गई और विभागीय समस्याओं का समाधान किया गया। इस दौरान माह में सराहनीय कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
इस मौके पर सीओ गोविन्द बल्लभ जोशी, सीओ के.एस. रावत, ज्येष्ठ अभियोजन अधिकारी राकेश चन्द्र सहित जनपद के सभी अधिकारी उपस्थित रहे।

