पिथौरागढ़ | सोर समाचार
पिथौरागढ़ के प्रधान डाकघर में अब रविवार और अवकाश के दिनों में भी स्पीड पोस्ट एवं पार्सल बुकिंग की सुविधा उपलब्ध रहेगी। डाक विभाग की इस पहल से नागरिकों को किसी भी दिन अपनी जरूरी डाक सामग्री और पार्सल भेजने में सुविधा मिलेगी।
यह सेवा प्रतिदिन सुबह 9 बजे से शाम 7 बजे तक संचालित होगी।
डाक अधीक्षक राजेश कुमार बिनवाल ने बताया कि पर्वतीय जनपदों की भौगोलिक परिस्थितियों और जनता की जरूरतों को देखते हुए यह व्यवस्था लागू की गई है। अब त्योहारों, छुट्टियों या सप्ताहांत पर भी लोग इन सेवाओं का लाभ उठा सकेंगे।

