पिथौरागढ़ पुलिस का बड़ा वार: भालू की पित्त व चरस संग तस्कर गिरफ्तार
पिथौरागढ़ पुलिस, एसओजी और वन विभाग की संयुक्त कार्रवाई में एक तस्कर को 2.3 किलो चरस और भालू की पित्त के साथ धर दबोचा गया। बरामद माल की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 1 करोड़ रुपये से अधिक आंकी गई है।

