योग से युक्त हुआ त्रिपुरा देवी धाम
त्रिपुरा देवी, बेरीनाग में 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर हुआ योगाभ्यास। जनता, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने लिया नियमित योग का संकल्प।
त्रिपुरा देवी, बेरीनाग में 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर हुआ योगाभ्यास। जनता, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने लिया नियमित योग का संकल्प।
गंगोलीहाट पुलिस ने न्यायालय से वारण्टेड चल रहे रवि पुत्र रणवीर को रोहतक, हरियाणा से गिरफ्तार किया। आरोपी आबकारी अधिनियम के तहत वांछित था।
जिला पर्यटन अधिकारी कीर्ति चंद्र आर्या ने डॉ. नीरज चंद्र जोशी की पुस्तक “पिथौरागढ़ के मंदिर” के द्वितीय संस्करण का विमोचन किया। यह पुस्तक जनपद के कम चर्चित आस्था स्थलों पर प्रकाश डालती है।
पिथौरागढ़ पुलिस ने सघन चैकिंग अभियान चलाकर ट्रैफिक उल्लंघन, सार्वजनिक स्थलों पर शराबखोरी व हुड़दंग करने वालों पर सख्त कार्रवाई की। कुल 128 लोगों पर कार्रवाई हुई, 5 लोग गिरफ्तार किए गए।
भारतीय युवा कांग्रेस पिथौरागढ़ द्वारा राहुल गांधी के जन्मदिवस पर अस्पताल व छात्रावास में सेवा कार्यक्रम आयोजित, मरीजों को स्टीमर व छात्राओं को शैक्षिक सामग्री वितरित की गई।
मां फाउंडेशन के संस्थापक पंकज सिंह ने योग शिविरों के माध्यम से उत्तराखण्ड में नशा मुक्ति अभियान छेड़ा, युवाओं को नशे से दूर रहने का दिया संदेश।
महिला सशक्तिकरण की दिशा में बड़ी पहल, पिथौरागढ़ में 438 आंगनबाड़ी कार्यकर्तियों को सौंपे नियुक्ति पत्र।
पिथौरागढ़ में हेमा तिवारी ने गुम मोबाइल थाने में लौटाकर पेश की ईमानदारी की मिसाल, पुलिस अधीक्षक ने की प्रशंसा।
उत्तराखंड पंचायत चुनाव से पहले आरक्षण के नए रोस्टर को लेकर कांग्रेस नेता खीमराज जोशी ने सरकार पर पक्षपात का आरोप लगाया। उन्होंने इसे लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन बताया।
चंडाक क्षेत्र में मानसून के साथ गुलदार की हलचल तेज, सुबह वॉक पर निकलने वालों को खतरा। कांग्रेस नेता मुकेश पन्त ने डीएफओ को सौंपा ज्ञापन।