पिथौरागढ़ | सोर समाचार
पिथौरागढ़ जनपद के 14 वर्षीय तनुज महर पिछले एक सप्ताह से ऋषिकेश एम्स के आईसीयू में भर्ती हैं। जानकारी के अनुसार तनुज को गुइलेन-बैरे सिंड्रोम (Guillain-Barré Syndrome – GBS) नामक गंभीर तंत्रिका विकार हुआ है। यह एक दुर्लभ बीमारी है, जिसमें शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली गलती से तंत्रिकाओं पर हमला करती है, जिससे शरीर में कमजोरी, सुन्नपन और लकवे जैसी स्थिति उत्पन्न हो जाती है।
डॉक्टरों के अनुसार तनुज को सांस लेने में काफी कठिनाई हो रही है और उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। परिवार और नजदीकी लोग निरंतर उनके इलाज में जुटे हैं। इलाज में काफी आर्थिक व्यय होने के कारण परिवार ने समाज के सभी शुभचिंतकों से सहयोग की अपील की है।
जो भी व्यक्ति तनुज महर के उपचार में आर्थिक सहायता देना चाहते हैं, वे गूगल पे नंबर 75359 69542 पर राशि भेज सकते हैं।

