थल पुलिस ने थाना दिवस पर सुनी समस्याएं, किया त्वरित निस्तारण

पिथौरागढ़ | सोर समाचार

थाना थल में थानाध्यक्ष श्री शंकर रावत के नेतृत्व में थाना दिवस आयोजित हुआ।
कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य व्यक्ति, ग्राम प्रधान, पत्रकार, व्यापारी, टैक्सी यूनियन व CLG सदस्य शामिल रहे।
लोगों ने अपनी समस्याएं और सुझाव पुलिस के सामने रखे, जिनके समाधान की कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस ने उपस्थित लोगों को साइबर क्राइम से बचाव और नशे के दुष्परिणामों के बारे में जानकारी देकर जागरूक किया।
जनपद पुलिस का उद्देश्य – पुलिस और जनता के बीच बेहतर संवाद स्थापित कर त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *