चंडाक में जिला प्रशासन द्वारा घोषित स्मृति वन में समाजसेवियों ने वृक्षारोपण कर मानव सेवा और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। देहदान और नेत्रदान का संकल्प लेने वाले महेश चंद्र मखौलिया, जय प्रकाश देवलाल, एच.एस. चौहान, मोहन चंद्र पाठक और डॉ. नीरज चंद्र जोशी ने इस अवसर पर पौधारोपण किया।
कार्यक्रम में सामाजिक चिंतक डॉ. तारा सिंह ने कहा, “एक वृक्ष सौ पुत्रों के समान होता है। हमें अधिक से अधिक वृक्ष लगाकर पर्यावरण की रक्षा करनी चाहिए।” उन्होंने सभी संकल्पकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए बताया कि आगामी 11 जुलाई, विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर वृहद वृक्षारोपण अभियान चलाया जाएगा। कार्यक्रम में राजेंद्र सिंह बिष्ट ने भी सहयोग दिया।
देहदानियों ने किया वृक्षारोपण
