केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा ने पिथौरागढ़ में सड़क निर्माण कार्यों का किया स्थलीय निरीक्षण

पिथौरागढ़ | सोर समाचार

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्री एवं सांसद अजय टम्टा पिथौरागढ़ जिले के दौरे पर रहे, जहां उन्होंने उड़यारी बैंड से थल मार्ग तक हो रहे डामरीकरण एवं सड़क सुधारीकरण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मंत्री ने निर्माण एजेंसी लोक निर्माण विभाग, पिथौरागढ़ के अभियंताओं एवं अधिकारियों को निर्देशित किया कि कार्यों की गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता न किया जाए और सभी निर्माण कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरे किए जाएं। उन्होंने कहा कि सड़कें किसी भी क्षेत्र के विकास की जीवनरेखा होती हैं और इनके सुदृढ़ एवं गुणवत्तापूर्ण निर्माण को प्राथमिकता दी जानी चाहिए। मंत्री ने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि निर्माण कार्यों में पारदर्शिता एवं स्थायित्व सुनिश्चित किया जाए ताकि जनता को बेहतर सुविधाएं मिल सकें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *