भारी बारिश का रेड अलर्ट , मौसम विभाग ने जारी की एडवाइजरी !

सोर समाचार | उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में अगले तीन दिन बारिश का कहर देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग ने 20 जुलाई को कुमाऊं मंडल के नैनीताल, चंपावत और उधम सिंह नगर जिलों में धुआंधार बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं गढ़वाल मंडल के देहरादून, टिहरी गढ़वाल और पौड़ी गढ़वाल समेत कुमाऊं के बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है, जिसके लिए ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ है।

21 जुलाई को गढ़वाल के देहरादून, टिहरी गढ़वाल, पौड़ी गढ़वाल और हरिद्वार जिलों में रेड अलर्ट जारी किया गया है, जबकि नैनीताल, चंपावत और उधम सिंह नगर में ऑरेंज अलर्ट रहेगा। 22 जुलाई को भी बारिश जारी रहेगी, हालांकि इस दिन रेड अलर्ट नहीं होगा, लेकिन देहरादून, टिहरी गढ़वाल, पौड़ी गढ़वाल, हरिद्वार, नैनीताल, चंपावत और उधम सिंह नगर में भारी बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट है।

मौसम विभाग के अनुसार तेज गर्जना, बिजली चमकने और 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। बाकी जिलों में येलो अलर्ट जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *