उत्तराखण्ड |पिथौरागढ़ | सोर समाचार
उत्तराखण्ड में 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक “स्वास्थ्य पखवाड़ा” का आयोजन किया जाएगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार यह अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के बीच मनाया जाएगा।
जिलाधिकारी विनोद गोस्वामी की अध्यक्षता में हुई बैठक में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एस.एस. नबियाल ने बताया कि जिले के सभी विकासखंडों में स्वास्थ्य शिविर लगाए जाएंगे। इन शिविरों में स्वास्थ्य परीक्षण, परामर्श और निःशुल्क दवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
जनपद पिथौरागढ़ में कार्यक्रम इस प्रकार रहेगा –
17 सितम्बर : नगर निगम क्षेत्र
19 सितम्बर : गंगोलीहाट
23 सितम्बर : मुनस्यारी
26 सितम्बर : बेरीनाग
30 सितम्बर : डीडीहाट
2 अक्टूबर : धारचूला
डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिविरों को बहुउद्देशीय कार्यक्रमों से जोड़कर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।

