वरदायनी तिरंगा पार्क में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित प्रोफेशनल मीट का आयोजन हुआ। यह कार्यक्रम मोदी सरकार के 11 वर्षों की उपलब्धियों पर केंद्रित था, जिसमें जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों व बुद्धिजीवियों ने सहभागिता की।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रो. एन.एस. भंडारी (पूर्व कुलपति, SSJ विश्वविद्यालय अल्मोड़ा) ने की। मुख्य वक्ता के रूप में विधायक बिशन सिंह चुफाल उपस्थित रहे, जबकि गणेश भंडारी (दर्जा राज्य मंत्री) और मेयर कल्पना देवलाल विशेष अतिथि रहे।
जिला अध्यक्ष गिरीश जोशी ने सरकार की योजनाओं पर विस्तृत प्रकाश डाला। साथ ही कार्यक्रम में समाज के विभिन्न क्षेत्रों के बुद्धिजीवियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। एक प्रदर्शनी भी लगी, जिसमें केंद्र और राज्य सरकार की योजनाएं प्रदर्शित की गईं।
पूर्व विधायक चंद्रा पंत, दीपिका बोहरा, इंद्र लुंठी, कोमल मेहता, कृपाल वाल्दिया, रघुवीर सिंह बिष्ट और कई अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।
वरदायनी पार्क में प्रोफेशनल मीट सम्पन्न, बुद्धिजीवियों ने साझा किए विचार
