19 फरवरी को पिथौरागढ़ में विराट हिंदू सम्मेलन, तैयारियों को लेकर बैठक !

सोर समाचार | पिथौरागढ़

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में आगामी 19 फरवरी को आयोजित होने वाले विराट हिंदू सम्मेलन की तैयारियों को लेकर नगर निगम सभागार, पिथौरागढ़ में एक महत्वपूर्ण योजना बैठक आयोजित की गई।

बैठक में सम्मेलन की रूपरेखा, दायित्व वितरण, जनसंपर्क, सुरक्षा व्यवस्था एवं आयोजन से जुड़ी विभिन्न व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। पदाधिकारियों ने कहा कि संघ के शताब्दी वर्ष में आयोजित यह सम्मेलन सामाजिक समरसता, सांस्कृतिक जागरण और राष्ट्रीय एकता का संदेश देगा।

सम्मेलन को सफल बनाने के लिए व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाने का निर्णय लिया गया, ताकि समाज के हर वर्ग की सहभागिता सुनिश्चित की जा सके।

बैठक में कार्यक्रम संयोजक एन.एस. भंडारी, सह संयोजक जगदीश पाण्डेय व पंकज पंत, जिला पंचायत अध्यक्ष जितेंद्र प्रसाद, विधायक बिशन सिंह चुफाल, मेयर कल्पना देवलाल सहित हिंदू सम्मेलन समिति के कार्यकर्ता उपस्थित रहे। विभाग प्रचारक वतन का मार्गदर्शन भी प्राप्त हुआ।
बैठक के अंत में कार्यकर्ताओं से आह्वान किया गया कि वे घर-घर संपर्क कर अधिकाधिक लोगों को सम्मेलन से जोड़ें, जिससे यह आयोजन भव्य और ऐतिहासिक रूप ले सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *