आपदा ग्रस्त देवत गांव में सेना व पूर्व सैनिक संगठन का वृहद वृक्षारोपण

पिथौरागढ़ | सोर समाचार

आपदा प्रभावित देवत गांव में 130 पर्यावरण बटालियन और पूर्व सैनिक संगठन के संयुक्त सहयोग से वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान लगभग डेढ़ हजार पौधों का रोपण किया गया, जिसमें पूर्व सैनिकों और बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने भाग लिया।

पूर्व सैनिक संगठन ने पौधों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील की और बताया कि भविष्य में ऐसी आपदाओं से निपटने हेतु संगठन द्वारा एक विशेष रेस्क्यू टीम भी गठित की गई है। यह टीम पर्वतारोहण, रेस्क्यू और फर्स्ट एड में दक्ष पूर्व सैनिकों से बनाई गई है, जो आपदा की स्थिति में शासन-प्रशासन की मदद करेगी।

कार्यक्रम में 130 पर्यावरण बटालियन के लेफ्टिनेंट कर्नल वी.एस. दानू सहित कई सैनिक, पूर्व सैनिक व ग्रामीण उपस्थित रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *