पिथौरागढ़ के 02 वारण्टी रुद्रपुर से गिरफ्तार

सोर समाचार ,धारचूला/रुद्रपुर: पिथौरागढ़ पुलिस ने एक बार फिर साबित किया कि कानून से बचना आसान नहीं। धारचूला कोतवाली पुलिस ने दो वारण्टी अभियुक्तों को रुद्रपुर से दबोच लिया है, जो लंबे समय से कानून की आंखों में धूल झोंक रहे थे। पहला आरोपी अजीम परवेज, जिस पर चेक बाउंस के तहत धारा 138 एन.आई.एक्ट में केस चल रहा था, उसे सर्विलांस की मदद से गिरफ्तार किया गया। वहीं, दूसरा आरोपी इरशाद अली, जो चोरी के प्रयास के केस में वांछित था, उसे भी बागवाड़ा, रुद्रपुर से पकड़ लिया गया।

अदालत द्वारा कई बार समन भेजने के बावजूद दोनों आरोपी पेश नहीं हो रहे थे, जिससे कोर्ट ने गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देश पर बनी टीम ने सफल ऑपरेशन के तहत दोनों को काबू किया और न्यायालय में पेश किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *