सोर समाचार , पिथौरागढ़ :-
आज पुलिस लाइन पिथौरागढ़ में साप्ताहिक परेड का आयोजन किया गया, जिसका उद्देश्य पुलिसकर्मियों की शारीरिक तंदुरुस्ती और मानसिक स्फूर्ति को बनाए रखना रहा। परेड का निरीक्षण पुलिस उपाधीक्षक श्री गोविन्द बल्लभ जोशी द्वारा किया गया। उन्होंने जवानों का मार्च-अप कराया और परेड की गंभीरता के साथ समीक्षा की।


इस परेड में सभी पुलिसकर्मियों ने अनुशासन और एकता का शानदार प्रदर्शन किया। साप्ताहिक परेड केवल एक शारीरिक अभ्यास नहीं, बल्कि यह आत्मविश्वास, सहनशक्ति और टीम भावना को सुदृढ़ करने का माध्यम भी है। नियमित ड्रिल से कार्यक्षमता में वृद्धि होती है और मानसिक तनाव में कमी आती है।
परेड अभ्यास के जरिए सेवा भावना को भी प्रोत्साहन मिलता है। यह अभ्यास पुलिसकर्मियों की एकाग्रता को बेहतर बनाने और मानसिक संतुलन बनाए रखने में अहम भूमिका निभाता है।
इस अवसर पर पुलिस उपाधीक्षक धारचूला श्री के. एस. रावत, प्रतीसार निरीक्षक श्री नरेश चंद्र जखमोला, प्रभारी निरीक्षक जौलजीबी श्री संजीव कुमार, थानाध्यक्ष अस्कोट श्री सुरेश कम्बोज सहित कोतवाली जौलजीबी, कोतवाली अस्कोट, थाना डीडीहाट, पुलिस लाइन एवं पुलिस कार्यालय के अधिकारी/कर्मचारी मौजूद रहे।

