मतदान ड्यूटी से लौट रही महिला अफसर से छेड़छाड़, चलती कार से कूदकर बचाई जान

उत्तराखण्ड | सोर समाचार

पंचायत चुनाव ड्यूटी खत्म कर घर लौट रही एक महिला मतदान अधिकारी के साथ वाहन चालक द्वारा छेड़छाड़ और मारपीट का मामला सामने आया है। महिला ने साहस दिखाते हुए चलती कार से कूदकर जान बचाई।

घटना 24 जुलाई की शाम की है। ब्लॉक मल्ला डाभर में ड्यूटी पूरी करने के बाद अधिकारी वाहन का इंतजार कर रही थीं। तभी एक वैगन आर कार चालक ने उन्हें ताड़ीखेत छोड़ने की बात कही। कुछ दूर जाते ही चालक ने महिला से अश्लील हरकतें शुरू कीं और विरोध करने पर मारपीट की।

तेज रफ्तार कार से एक तीव्र मोड़ पर महिला कूद गई और शोर मचाया, जिससे ग्रामीण मौके पर पहुंचे और सहायता की।

रानीखेत कोतवाल अशोक धनखड़ ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर अज्ञात चालक के खिलाफ छेड़छाड़ और मारपीट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *