पिथौरागढ़ | सोर समाचार
आज 16 अक्टूबर को विश्व खाद्य दिवस के अवसर पर देवभूमि शिक्षा केंद्र, न्यू सेरा में उत्तराखंड सरकार के आईटी विभाग की एजेंसी आईटीडीए कैल्क के सहयोग से एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में आईटीडीए के कोऑर्डिनेटर डाॅ. नीरज चंद्र जोशी ने छात्रों को बताया कि विश्व खाद्य दिवस संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा 16 अक्टूबर 1945 को खाद्य एवं कृषि संगठन (FAO) की स्थापना के दिन के रूप में मनाया जाता है। इस वर्ष की थीम “बेहतर भोजन और बेहतर भविष्य के लिए हाथ में हाथ” रखी गई है।
डाॅ. जोशी ने संदेश दिया— “अन्न उतना ही लो थाली में, फेंकना न पड़े नाली में।” उन्होंने बताया कि विश्वभर में लाखों लोग भूख और कुपोषण से जूझ रहे हैं, जबकि भोजन की बर्बादी एक बड़ी समस्या बन चुकी है। हर व्यक्ति को चाहिए कि जितना भोजन आवश्यक हो, उतना ही थाली में लें और अन्न की बर्बादी रोकें।
कार्यक्रम में सेंटर हेड जगदीश लोहनी, चीफ फैकल्टी बंशीधर, डायरेक्टर दमयंती लोहनी, सहित रिया जोशी, अंजलि खनका, हिमानी लुंठी, कंचन, भूमिका, साक्षी चौहान, सपना बिष्ट, दीपक सिंह, विनोद पाठक, रोहित सिंह, कमलेश भंडारी, ललित उपाध्याय आदि मौजूद रहे।

