सोर समाचार | पिथौरागढ़
पुलिस सिर्फ कानून का पहरेदार नहीं, बल्कि इंसानियत की सबसे मजबूत दीवार भी होती है—इसकी मिसाल पिथौरागढ़ पुलिस ने एक बार फिर दी है। कुछ दिन पूर्व ऐंचोली क्षेत्र में एक लावारिस शव बरामद हुआ था, जिसकी पहचान के लिए पुलिस ने लगातार प्रयास किए, प्रचार-प्रसार किया, लेकिन कोई परिजन सामने नहीं आया।
ऐसे में जिम्मेदारी से आगे बढ़ते हुए कोतवाली पिथौरागढ़ के एसएचओ श्री ललित मोहन जोशी, कांस्टेबल हयात पार्की और पीआरडी जवान कुंदन राम ने मोक्षधाम ऐंचोली में पूरे विधि-विधान से शव का अंतिम संस्कार किया।
ना कोई रिश्तेदार, ना कोई पहचान, लेकिन ‘खाकी’ ने निभाया वह फर्ज जिसे आजकल कई बार अपने भी भूल जाते हैं। इस सेवा ने न केवल मानवता को जीवित रखा बल्कि पुलिस के संवेदनशील चेहरे को भी उजागर किया।

