पिथौरागढ़ | सोर समाचार
1352 चयनित एलटी शिक्षकों ने पांच माह से नियुक्ति न मिलने पर त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों में ‘नियुक्ति नहीं तो वोट नहीं’ अभियान शुरू किया है। इसकी विधिवत शुरुआत जनपद के चौकी गांव से हुई, जहां चयनित अभ्यर्थियों ने मतदाताओं से संवाद कर अपनी पीड़ा साझा की।
चयनितों का कहना है कि यदि सरकार ने जल्द प्रभावी पैरवी नहीं की तो यह मुहिम पूरे राज्य में तेज़ की जाएगी। महासचिव रमेश पांडे ने बताया कि नियुक्ति प्रक्रिया डेढ़ साल से लटकी है और सरकार की निष्क्रियता से वे न्याय की प्रतीक्षा कर रहे हैं।
तीन माह से शिक्षा निदेशालय में धरना दे रहे इन शिक्षकों को अब न्यायालय की सुनवाई का इंतजार है। अभियान में इशिता, कविराज, महेश समेत कई चयनित शामिल रहे।

