पिथौरागढ़ | सोर समाचार
बेरीनाग नगर के ग्राम खितोली निवासी निखिल पंत ने पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा में सफलता हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। आज दिनांक 2 जुलाई 2025 को उनका चयन देवीनगर पॉलिटेक्निक कॉलेज, बेरीनाग में हुआ है।
उनकी इस सफलता से पूरे गांव और क्षेत्र में खुशी की लहर है। निखिल को व्हाट्सएप संदेशों और फोन कॉल्स के माध्यम से लगातार बधाइयां मिल रही हैं। शिक्षा क्षेत्र में उनकी यह उपलब्धि युवाओं के लिए प्रेरणा बन रही है।

