सोर समाचार | पिथौरागढ़
लगातार बारिश और भूस्खलन के कारण जिले के कई प्रमुख सड़क मार्ग बाधित हो गए हैं। जिला पुलिस ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा करने से पहले मार्ग की स्थिति की जानकारी अवश्य लें।
जानकारी के अनुसार धारचूला–तवाघाट मार्ग दोबाट पर, रामगंगा–क्वीटी मार्ग, थल–मुनस्यारी मार्ग और मुनस्यारी–मिलम मार्ग पूरी तरह बंद हैं। इसके अलावा 18 ग्रामीण सड़कें भी अवरुद्ध हैं।
पुलिस प्रशासन ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है, खासकर वर्षा और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में अनावश्यक आवाजाही से बचने को कहा गया है।
आपात स्थिति में यात्री आपदा कंट्रोल रूम (05964-226326, 8449305857) या पुलिस कंट्रोल रूम (112, 05964-226651, 9411112982) से संपर्क कर सकते हैं।

