पिथौरागढ़ | सोर समाचार
गंगोलीहाट महाविद्यालय में चल रहे अनिश्चितकालीन क्रमिक अनशन को तीसरे दिन नई ऊर्जा मिली। इस दौरान गौरव बोरा अनशन पर बैठे और छात्र संघ कोषाध्यक्ष अमित वर्मा पूरे समय साथ रहे। मातृ शक्ति से कविता उप्रेती, हेमा पाठक, ज्योति बोरा, आकांक्षा व अन्य महिलाओं की मौजूदगी ने आंदोलनकारियों का हौसला बढ़ाया। छात्रों ने कहा कि यह संघर्ष शिक्षा के साथ-साथ क्षेत्र के विकास के लिए भी है।

