सोर समाचार | पिथौरागढ़
जनपद पिथौरागढ़ में पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशन में पुलिस महकमे में बड़े पैमाने पर तबादले किए गए हैं। कई थानों और कोतवाली के प्रभारियों में बदलाव कर नए अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
संजय जोशी को डीडीहाट कोतवाली प्रभारी बनाया गया है, जबकि नीरज चौधरी को कोतवाली जौलजीबी का प्रभार सौंपा गया है। इसी तरह संजीव कुमार को झूलाघाट थाने का उच्चीकरण होने पर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली झूलाघाट बनाया गया है।

नरेश कुमार गंगवार को कोतवाली बेरीनाग का प्रभारी बनाया गया है। वहीं कैलाश चंद्र जोशी को गंगोलीहाट थाने के उच्चीकरण पर प्रभारी कोतवाली गंगोलीहाट नियुक्त किया गया है।
नीरज भाकुनी को प्रभारी एसओजी, साइबर और एफएफयू की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि सतीश शर्मा को एएनटीएफ और एएचटीयू प्रभारी बनाया गया है।
उप निरीक्षक प्रवीण कुमार को थाना कनालीछीना भेजा गया है, उपनिरीक्षक प्रकाश पांडे को थाना थल का प्रभारी बनाया गया है। उपनिरीक्षक आनंद गिरि को थाना जाजरदेवल भेजा गया है।
इसी तरह हरीश सिंह को कोतवाली बेरीनाग, महेश जोशी को शिकायत प्रकोष्ठ पुलिस कार्यालय पिथौरागढ़, हीरा सिंह डांगी को कोतवाली पिथौरागढ़ और दिनेश सिंह बिष्ट को प्रभारी फील्ड यूनिट पिथौरागढ़ की जिम्मेदारी दी गई है।

