पिथौरागढ़ | सोर समाचार
लक्ष्मण सिंह महर परिसर पिथौरागढ़ में छात्र नेता दीपक जोशी के नेतृत्व में निदेशक हेम चन्द्र पाण्डेय को ज्ञापन सौंपा गया। छात्रों ने आरोप लगाया कि बीए, बीएससी, बीकॉम बैक परीक्षा का परिणाम घोषित न होने से एमए, एमएससी, एमकॉम की मेरिट सूची में नाम आने के बाद भी उन्हें प्रवेश नहीं मिल पा रहा। दीपक जोशी ने चेतावनी दी कि यदि जल्द परिणाम घोषित नहीं हुए तो छात्र तालाबंदी और उग्र आंदोलन को मजबूर होंगे।

