हस्ताक्षर अभियान से तिरंगा बनाकर चलाया अनूठा अभियान !

सोर समाचार | पिथौरागढ़

देश के 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर नगर निगम पिथौरागढ़ द्वारा एक विशेष हस्ताक्षर अभियान का आयोजन किया गया। इस अभियान का उद्देश्य राष्ट्रप्रेम के साथ-साथ नागरिकों को स्वच्छता एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना रहा।

कार्यक्रम के तहत नगर निगम सभागार एवं पुलिस लाइन परिसर में ‘हस्ताक्षर तिरंगा’ तैयार किया गया। अभियान की शुरुआत नगर निगम महापौर कल्पना देवलाल द्वारा की गई। इस अवसर पर पार्षदों, नगर निगम के अधिकारियों, कर्मचारियों एवं बड़ी संख्या में नागरिकों ने सहभागिता करते हुए हस्ताक्षर कर प्रतीकात्मक तिरंगा बनाया।

महापौर कल्पना देवलाल ने कहा कि स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं बल्कि प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। उन्होंने सभी से पिथौरागढ़ को स्वच्छ एवं स्वस्थ नगर बनाने में सहयोग की अपील की। हस्ताक्षर अभियान के माध्यम से नागरिकों ने नगर को स्वच्छ, सुंदर और स्वस्थ बनाए रखने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *