सोर समाचार | पिथौरागढ़
भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून के अनुसार 27 जनवरी 2026 को जनपद पिथौरागढ़ में भारी बारिश तथा ऊँचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना है। कुछ स्थानों पर 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएँ चलने की भी चेतावनी दी गई है।
मौसम को देखते हुए जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी ने जनपद के सभी विभागों को अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए हैं। उच्च हिमालयी क्षेत्रों में पर्यटकों और ट्रेकर्स की आवाजाही पर रोक लगाने, सड़कों की निगरानी रखने तथा आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई के निर्देश जारी किए गए हैं।
जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें और किसी भी आपात स्थिति में जिला आपदा नियंत्रण कक्ष या टोल फ्री नंबर 1077 पर संपर्क करें।

