सोर समाचार | पिथौरागढ़
CBSE 10वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में मल्लिकार्जुन पब्लिक स्कूल के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया है। इस वर्ष विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा, जो अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।
रिजल्ट में दिया मेहरा ने 94.6 प्रतिशत अंक हासिल कर विद्यालय में पहला स्थान प्राप्त किया, जबकि तरुण जोशी ने 92.2 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरा और विशेष सौन ने 88.4 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरा स्थान हासिल किया। सभी विद्यार्थियों के इस उत्कृष्ट प्रदर्शन ने विद्यालय परिवार को गौरवान्वित किया है।
इस शानदार सफलता पर विद्यालय की प्रबंधक रचना जोशी और रुद्राक्ष जोशी तथा प्रधानाचार्य दीप्ति भट्ट ने सभी छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि यह परिणाम छात्रों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का संयुक्त परिणाम है, जो आगे भी इसी तरह सफलता की नई ऊंचाइयों को छूता रहेगा।


