श्वानों के बधियाकरण अभियान का मेयर ने किया निरीक्षण

पिथौरागढ़ | सोर समाचार

पिथौरागढ़: नगर निगम मेयर कल्पना देवलाल ने मंगलवार को धनौड़ा स्थित एनिमल बर्थ कंट्रोल (ABC) सेंटर पहुंचकर निराश्रित श्वानों के बधियाकरण अभियान का निरीक्षण किया। वर्तमान में सेंटर में 53 श्वान लाए गए हैं, जिनमें से 28 का सफल बधियाकरण हो चुका है।

मेयर ने वहां मौजूद डॉक्टर सुभाष से अभियान की रिपोर्ट ली। बताया गया कि पिछले 5 महीनों में 1380 श्वानों (700 नर और 680 मादा) का सफल बधियाकरण किया गया है।

मेयर देवलाल ने कहा कि घुमंतू श्वानों की बढ़ती संख्या को नियंत्रित करने के लिए यह अभियान जरूरी है और इसके सकारात्मक परिणाम जल्द दिखने लगेंगे। उन्होंने सह नगर आयुक्त राजदेव जायसी को अभियान की मॉनिटरिंग नियमित रूप से करने के निर्देश भी दिए।

निरीक्षण के दौरान पार्षद दिनेश कापड़ी, विकास कुमार और अनिल कुमार भी मौजूद रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *