खेल प्रशिक्षकों की बैठक में हुए अहम फैसले

पिथौरागढ़ | सोर समाचार

पिथौरागढ़: 29 जुलाई 2025 को श्री सुरेन्द्र सिंह वल्दिया स्पोर्ट्स स्टेडियम में जिला क्रीड़ा अधिकारी अनूप बिष्ट की अध्यक्षता में खेल प्रशिक्षकों की वार्षिक समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में जनपद के 12 प्रशिक्षण केन्द्रों और 3 खेलो इंडिया केन्द्रों की प्रगति की समीक्षा की गई।

जिला क्रीड़ा अधिकारी ने सभी प्रशिक्षकों को खिलाड़ियों की मासिक और त्रैमासिक उपलब्धियों का ब्यौरा देने और एलिट खिलाड़ियों के लिए वार्षिक लक्ष्य तय करने के निर्देश दिए। उपकरणों के उचित उपयोग और आवश्यक सामग्री की मांग के लिए औपचारिक प्रक्रिया अपनाने को भी कहा गया।

मुख्यमंत्री योजनाओं के तहत चयनित खिलाड़ियों से संवाद बनाए रखने और उनकी खेल प्रगति पर फीडबैक लेने के निर्देश दिए गए। साथ ही, बॉक्सिंग छात्रावास में भोजन और साफ-सफाई की नियमित मॉनिटरिंग पर भी जोर दिया गया।

बैठक में स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) पर क्रास कंट्री व ताइक्वांडो, तथा राष्ट्रीय खेल दिवस (29 अगस्त) पर हॉकी, बैडमिंटन, टेबल टेनिस और फुटबॉल प्रतियोगिताएं आयोजित करने का निर्णय लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *