स.शि.मं. नयाबाजार में अभिभावक सम्मेलन सम्पन्न

पिथौरागढ़ | सोर समाचार

स.शि.मं. नयाबाजार पिथौरागढ़ में सत्र 2025-26 का अभिभावक सम्मेलन हर्षोल्लास से सम्पन्न हुआ।
सम्मेलन में संभाग निरीक्षक श्री राजेन्द्र चंद, कोषाध्यक्ष श्री राहुल शाह, उपाध्यक्ष श्री विपिन जोशी सहित समिति सदस्य और 145 अभिभावकों ने सहभागिता की।

इस अवसर पर संभाग निरीक्षक द्वारा विद्या भारती की कार्य प्रणाली पर प्रकाश डाला गया। समिति द्वारा विद्यालय की प्रगति, शिक्षण गुणवत्ता, भौतिक संसाधन और शुल्क वृद्धि जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। अभिभावकों ने शिक्षण में नवीनता और बच्चों से सतत संपर्क बनाए रखने पर बल दिया।

प्रधानाचार्य जी ने स्कूल की गतिविधियों और आगामी सत्र की योजनाओं की जानकारी दी और सभी का आभार व्यक्त किया।
अंत में, विद्यालय के पूर्व छात्र डॉ. महेश शर्मा द्वारा भेंट किए गए स्मार्ट टीवी पैनल के लिए उन्हें धन्यवाद प्रेषित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *