मानसरोवर यात्रा का दूसरा दल भारत पहुंचा

पिथौरागढ़ | सोर समाचार

कैलाश मानसरोवर यात्रा-2025 के तहत तीर्थयात्रियों का दूसरा दल आज भारतीय सीमा में सफलतापूर्वक प्रवेश कर चुका है। सुबह 10:15 बजे लिपुलेख में आईटीबीपी के जवानों ने यात्रियों का गर्मजोशी से स्वागत किया।
दल 12:05 बजे नाभीढांग पहुंचा और दोपहर 1:40 बजे कालापानी पहुँचा।

इस दल में कुल 51 सदस्य शामिल हैं — 34 पुरुष, 13 महिलाएं और 4 सपोर्टिंग स्टाफ। सभी यात्री स्वस्थ और सुरक्षित हैं तथा यात्रा पूरी तरह सुचारु रूप से संचालित हो रही है।

दल का अगला पड़ाव गूंजी होगा, जहां राज्य सरकार और केएमवीएन द्वारा यात्रियों के लिए ठहरने और भोजन की व्यवस्था की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *