हाउस ऑफ हिमालयाज बना मानसरोवर यात्रियों का पसंदीदा ठिकाना

पिथौरागढ़ | सोर समाचार

पिथौरागढ़ पहुंचे मानसरोवर यात्रा 2025 के पहले तीन दलों को ‘हाउस ऑफ हिमालयाज’ द्वारा आयोजित प्रदर्शनी ने खासा आकर्षित किया। स्थानीय महिलाओं द्वारा तैयार जैविक जड़ी-बूटियां, पारंपरिक अनाज, हस्तशिल्प और हिमालयी मसालों ने यात्रियों का ध्यान खींचा।

श्रद्धालुओं ने उत्पादों की गुणवत्ता की सराहना की और जमकर खरीदारी की। ग्रामोत्थान स्टाफ ने स्वादिष्ट हिमालयी रेसिपी भी साझा की, जिससे यात्रियों का अनुभव और भी गहरा हुआ।

पूर्व सांसद मीनाक्षी लेखी समेत कई विशिष्ट अतिथियों ने इस पहल को “हिमालय की आत्मा से जुड़ाव” बताया। नेपाल से आए शिष्टमंडल को भी हाउस ऑफ हिमालयाज के उत्पाद उपहारस्वरूप भेंट किए गए।

यह पहल स्थानीय महिलाओं की उद्यमिता और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक सशक्त कदम बन रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *