सोर समाचार | पिथौरागढ़
बिंदुखत्ता की मोनी जोशी को कुमाऊँ विश्वविद्यालय के 22वें दीक्षांत समारोह में पीएचडी की उपाधि प्रदान की गई। यह समारोह राष्ट्रपति की उपस्थिति में आयोजित किया गया। मोनी जोशी ने संगीत विषय में “इंदौर घराने में योगदान” शीर्षक पर शोध किया। इस उपलब्धि के लिए उन्होंने अपनी माता विमला, पिता प्रकाश चंद्र जोशी, और शोध निर्देशक डॉ. गोविंद सिंह बोरा का आभार व्यक्त किया।
डॉ. मोनी वर्तमान में एलएसएम परिसर, पिथौरागढ़ में कार्यरत हैं। इस सफलता से न केवल बिंदुखत्ता बल्कि पूरे पिथौरागढ़ क्षेत्र में गर्व और उत्साह का माहौल है।

