पिथौरागढ़ | सोर समाचार
राजकीय महाविद्यालय गंगोलीहाट के बी.ए. प्रथम वर्ष में सीटें बढ़ाने की मांग को लेकर छात्रों ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के बैनर तले शोभन सिंह जीना विश्वविद्यालय, अल्मोड़ा के कुलपति को ज्ञापन सौंपा।
📌 मांग का कारण:
फिलहाल महाविद्यालय में बी.ए. प्रथम वर्ष की केवल 187 सीटें स्वीकृत हैं, जबकि 300 से अधिक छात्रों ने प्रवेश ले लिया है। इससे दर्जनों छात्र उच्च शिक्षा से वंचित हो रहे हैं।
📢 मुख्य मांगें:
बी.ए. की सीटें बढ़ाकर 350 की जाएं।
शिक्षकों और कक्षा कक्षों की संख्या बढ़ाई जाए।
✍️ ज्ञापन देने वालों में अमित वर्मा (छात्र संघ कोषाध्यक्ष), गौरव बोरा (नगर मंत्री), तनुज पांडे, करन कुमार समेत कई छात्र प्रतिनिधि शामिल रहे।
छात्रों ने स्पष्ट कहा कि यदि मांगें पूरी नहीं हुईं तो आंदोलन किया जाएगा।

