जन्मदिन पर धरती मां के नाम पौधारोपण, बबीता देव ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

पिथौरागढ़ | सोर समाचार

संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊं गढ़वाल मंडल विकास निगम के प्रांतीय आवाहन पर चल रहे नियमितीकरण नियमावली कट-ऑफ डेट 2025 को लेकर 395वें दिन भी पौधारोपण आंदोलन जारी रहा।

इस क्रम में आज उत्तराखंड जल विद्युत निगम पिथौरागढ़ में कार्यरत बबीता देव ने अपने जन्मदिन पर “धरती मां के नाम एक पौधा” संकल्प के साथ मां उल्का देवी परिसर स्थित वाटिका में पौधारोपण किया।

बबीता देव ने कहा, “हर साल अपने जन्मदिन पर मैं एक पौधा जरूर लगाती हूं। यह मेरी तरफ से प्रकृति को छोटा सा उपहार है। शुभ कार्यों में पौधारोपण को शामिल करना जरूरी है।”

महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश गुरु रानी ने कहा कि पौधारोपण आंदोलन जारी रहेगा और अब इसे लोगों के शुभ कार्यों से भी जोड़ा जा रहा है, जिससे यह एक जन-अभियान बने।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *