बिरजू मयाल सोशल मीडिया धमकी मामले में गिरफ्तार

उत्तराखण्ड | सोर समाचार

सोशल मीडिया पर अफवाहें फैलाने और धमकियां देने के मामले में चर्चा में आए बिरजू मयाल को पुलिस ने शनिवार को रामपुर रोड मंडी गेट (हल्द्वानी) से गिरफ्तार कर लिया।

उसके खिलाफ तीन अलग-अलग शिकायतों पर गंभीर धाराओं में केस दर्ज किए गए हैं:

राकेश नैनवाल (ढिकुली) ने अभद्र भाषा, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी की शिकायत की – FIR: 279/25

दिनेश मेहरा (रामनगर) से ₹10,000 की मांग कर धमकी देने का आरोप – FIR: 280/25

नीमा देवी (भरतपुरी) ने गाली, छेड़छाड़ व धमकी की शिकायत की – FIR: 281/25


🔎 आरोपी पर पहले से भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें IPC और SC/ST एक्ट की धाराएँ शामिल हैं।

पुलिस के अनुसार, बिरजू लगातार सोशल मीडिया के ज़रिए लोगों पर झूठे आरोप लगाकर धमकी और वसूली करता था। मुखबिर की सूचना पर उसे गिरफ्तार किया गया।
फिलहाल वह न्यायिक हिरासत में है और आगे की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *