भाजपा बेरीनाग नगर मंडल की नई टीम घोषित, संगठन में नए चेहरों की एंट्री

सोर समाचार , बेरीनाग :- भारतीय जनता पार्टी पिथौरागढ़ ने संगठन को नई दिशा देने के उद्देश्य से बेरीनाग नगर मंडल की नई कार्यकारिणी का ऐलान कर दिया है। यह घोषणा जिला प्रभारी श्री कुन्दन सिंह परिहार और जिलाध्यक्ष श्री गिरीश जोशी की संयुक्त सहमति के बाद की गई है। पार्टी ने इस नई टीम में अनुभवी चेहरों के साथ-साथ कुछ युवा और सक्रिय कार्यकर्ताओं को भी जगह दी है, ताकि संगठन की जड़ें और मजबूत हो सकें। मंडल उपाध्यक्ष के रूप में कैलाश पंत, मनीष पंत, नीता बाफिला और हरीश कुमार शानी को जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि महामंत्री पद की कमान गणेश उपाध्याय और किरन मियान को मिली है। रेखा भौरियाल, हरीश कोरंगा, पूरन राम और गिरजा शंकर दत को मंडल मंत्री की भूमिका में चुना गया है। कोषाध्यक्ष के तौर पर भवानी प्रसाद टम्टा, कार्यालय मंत्री के रूप में रिंकू पंत, मीडिया संयोजक गोविंद भंडारी, आईटी संयोजक मोहित महरा और सोशल मीडिया संयोजक निखिल पंत को जिम्मेदारी दी गई है। इसके साथ ही मंडल सदस्य के रूप में चामू सिंह नेगी, खड़क लाल शाह, रविन्द्र सिंह मेहता, हीरा सिंह कार्की, हरीश राम, दरपान राम, गोल्डी खड़ायत, महिमन भंडारी, रमेश लाल वर्मा, जगदीश प्रसाद, खुशाल भंडारी, दलबहादुर बाफिला, कृपाल रौतेला, मुकेश पंत, जीवन पाठक, दीपक धामी, फकीर राम टम्टा, नीरु कार्की, चंद्र सिंह डसीला, ललित मोहन, मनोज कुमार, दया किशोर जोशी, मीना बाफिला, लाल सिंह कोरंगा, धीरेन्द्र धामी, लीला महरा, राजेंद्र भोरियाल, खड़क सिंह और हरीश तिवारी को चुना गया है। भाजपा की यह नई टीम आने वाले दिनों में मंडल स्तर पर संगठन को नई ऊर्जा और गति देने का काम करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *