पिथौरागढ़ | सोर समाचार
पिथौरागढ़ में पुलिस ने सामूहिक मारपीट के गंभीर मामले में बड़ी कार्रवाई की है। थाना कनालीछीना में दर्ज तहरीर के अनुसार, 23 जुलाई 2025 की रात जगदीश चन्द्र पाण्डेय और उनके मामा को मितड़ा छोड़ते समय 10-15 लोगों ने उनकी गाड़ी रोककर जबरन मारपीट की। इस घटना में देवी दत्त, जगदीश और तनिष्क पाण्डेय गंभीर रूप से घायल हो गए और गाड़ी भी क्षतिग्रस्त हुई।
थानाध्यक्ष कनालीछीना श्रीमती आरती की निगरानी में विवेचना करने के बाद पुलिस ने 17 अगस्त 2025 को प्रवीण सिरौला उर्फ पंकज, हिमांशु दिगारी और चांद भंडारी उर्फ चन्द्र सिंह को गिरफ्तार किया। आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

