पिथौरागढ़, 29 अप्रैल 2025:
भाजपा कार्यालय पिथौरागढ़ में आयोजित एक प्रेस वार्ता में प्रदेश प्रवक्ता श्री सुरेश जोशी ने कांग्रेस पार्टी की ‘संविधान बचाओ यात्रा’ पर करारा प्रहार करते हुए इसे राजनीतिक ढोंग बताया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को सबसे पहले अपने कार्यकाल के काले अध्याय — आपातकाल और अन्य संवैधानिक उल्लंघनों के लिए देश से माफी मांगनी चाहिए।

जोशी ने कहा कि 1975 की इमरजेंसी में कांग्रेस ने लोकतंत्र को कुचल दिया था, प्रेस की आज़ादी छीन ली गई थी और विरोध करने वालों को जेल में डाल दिया गया था। अब वही पार्टी संविधान की दुहाई दे रही है, जो विडंबनापूर्ण है।
भाजपा, उन्होंने कहा, हमेशा संविधान, लोकतंत्र और संस्थानों का सम्मान करती आई है, जबकि कांग्रेस ने सत्ता में रहते हुए उन्हें कमजोर करने का ही काम किया है।
इस अवसर पर दर्जा मंत्री गणेश भंडारी, पूर्व विधायक चंद्रा पंत, मनोज सामंत, रघुवीर सिंह बिष्ट, अशोक भट्ट और डी. के. देवलाल सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे।
प्रेस वार्ता के अंत में जिला मीडिया प्रभारी रघुवीर सिंह बिष्ट ने सभी अतिथियों और पत्रकारों का धन्यवाद ज्ञापित किया।