पिथौरागढ़ में “मत्स्य सहेली” आउटलेट का शुभारंभ, स्वरोजगार की दिशा में नया कदम
मुख्यमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत पिथौरागढ़ में “मत्स्य सहेली” आउटलेट का शुभारंभ जिलाधिकारी विनोद गोस्वामी, नगर आयुक्त डॉ. दीपक सैनी और महापौर कल्पना देवलाल ने संयुक्त रूप से किया। यह पहल स्थानीय मत्स्य उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराने की दिशा में अहम कदम है।

