मोहर्रम के शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर पिथौरागढ़ पुलिस ने की शांति गोष्ठी
मोहर्रम के दौरान सौहार्द और कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से कोतवाली पिथौरागढ़ में पुलिस उपाधीक्षक गोविन्द बल्लभ जोशी की अध्यक्षता में शांति गोष्ठी आयोजित की गई। इसमें स्थानीय गणमान्य लोगों एवं सीएलजी सदस्यों ने भाग लेकर सहयोग का आश्वासन दिया।

