ज्ञानप्रकाश संस्कृत पुस्तकालय में हर माह के अंतिम रविवार को होने वाली मासिक विचार एवं काव्य गोष्ठी का आयोजन इस रविवार को संपन्न हुआ। इस बार विचार गोष्ठी का विषय था “सामाजिक सरोकारों में साहित्य का योगदान”, जिस पर साहित्यप्रेमियों ने गंभीर विमर्श किया।
इसके पश्चात आयोजित काव्य गोष्ठी की अध्यक्षता डॉ. पीतांबर अवस्थी ने की। गोष्ठी में डॉ. प्रमोद कुमार श्रोत्रिय, डॉ. आनंदी जोशी, लक्ष्मी आर्या, आशा सौन, डॉ. नीरज चंद्र जोशी, अनीता जोशी, भावना भट्ट और डॉ. अवस्थी ने अपनी एक से बढ़कर एक कविताओं से माहौल को भावविभोर कर दिया।
कार्यक्रम का मंच संचालन डॉ. नीरज चंद्र जोशी ने किया। इस अवसर पर जयश्री लोहनी, हेमा देवी, विमला देवी सहित कई साहित्य प्रेमी उपस्थित रहे।
साहित्य पर विमर्श और कविता की गूंज से गुंजा पुस्तकालय

