मुख्यमंत्री धामी ने जन्मदिन पर उत्सव नहीं, सेवा को दी प्राथमिकता

पिथौरागढ़ | सोर समाचार

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने जन्मदिन 16 सितम्बर को किसी भी प्रकार का उत्सव या औपचारिक कार्यक्रम आयोजित न करने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया है कि उनका जन्मदिन पूरी तरह सादगी और सेवा कार्यों को समर्पित रहेगा।

भाजपा जिलाध्यक्ष गिरीश जोशी ने जानकारी दी कि मुख्यमंत्री के आह्वान पर जिलेभर में विभिन्न सेवा गतिविधियाँ आयोजित होंगी।
🔹 भाजपा युवा मोर्चा कल ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर आयोजित करेगा।
🔹 भाजपा महिला मोर्चा जिला अस्पताल में फल वितरण करेगी।
🔹 जिले के विभिन्न क्षेत्रों में आपदा पीड़ित परिवारों को राहत सामग्री वितरित की जाएगी।

जोशी ने कहा कि यह प्रयास आपदा प्रभावित परिवारों के लिए ताकत और आशा का स्रोत साबित होगा। उन्होंने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री का निर्णय जनसेवा की भावना का अद्वितीय उदाहरण है, जो समाज में सहयोग और सेवा की भावना को और अधिक मजबूत करेगा।

कार्यक्रम की समस्त जानकारी देते हुए भाजपा पिथौरागढ़ के जिलाध्यक्ष ने कहा कि संगठन का प्रत्येक कार्यकर्ता सेवा भाव से समाज के बीच पहुंचेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *