पिथौरागढ़ | सोर समाचार
सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के लक्ष्मण सिंह महाविद्यालय परिसर, पिथौरागढ़ ने सत्र 2025-26 के लिए महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश जारी किए हैं। अब परिसर में प्रवेश के लिए छात्रों को अपने साथ आई-कार्ड और फीस रसीद रखना अनिवार्य होगा। अनुशासन समिति द्वारा किसी भी समय जांच की जा सकती है।
विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि बिना अनुमति परिसर में घूमने या प्रवेश करने वाले छात्रों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई होगी। साथ ही छात्रसंघ चुनाव की आचार संहिता लागू न होने के कारण परिसर में बैनर-पोस्टर लगाने पर पूर्ण प्रतिबंध है। उल्लंघन करने पर उत्तराखंड लोक संपत्ति विखंडन अधिनियम 2003 के तहत कार्रवाई की जाएगी।

