पिथौरागढ़ | सोर समाचार
पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशन और सीओ गोविन्द बल्लभ जोशी व सीओ के.एस. रावत के पर्यवेक्षण में जनपद पुलिस ने सघन चैकिंग अभियान चलाया। शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के साथ ही होटल-ढाबों की जांच तथा ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर कड़ी नजर रखी गई। विगत दिवस सभी थाना प्रभारियों की अगुवाई में निकली टीमों ने विभिन्न स्थानों पर कार्रवाई करते हुए ट्रैफिक उल्लंघन और मिशन मर्यादा के तहत कुल 83 लोगों पर विधिसम्मत कार्रवाई की। पुलिस ने स्पष्ट किया कि नियम तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त रुख जारी रहेगा।

