सोर समाचार | पिथौरागढ़
पिथौरागढ़ जिले में भारी बारिश और भूस्खलन के चलते कई प्रमुख सड़क मार्ग आज बंद हैं। धारचूला-तवाघाट, पिथौरागढ़-घाट, थल-मुनस्यारी और मुनस्यारी-मिलम मार्ग पर यातायात पूरी तरह ठप है, जिससे स्थानीय लोगों और यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। फिलहाल संबंधित विभाग इन मार्गों को खोलने के लिए तेजी से काम कर रहे हैं, लेकिन बारिश के कारण कार्य में बाधा आ रही है। पुलिस ने अपील की है कि यात्रा पर निकलने से पहले मार्ग की स्थिति की जानकारी जरूर लें और वर्षा एवं भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतें। आपात स्थिति में आपदा कंट्रोल रूम से 05964-226326 या 8449305857 और पुलिस कंट्रोल रूम से 112, 05964-226651 या 9411112982 पर संपर्क किया जा सकता है।

